फाइलों में शोभा बढ़ा रहा अतिक्रमण का मामला

Published at :03 Dec 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
फाइलों में शोभा बढ़ा रहा अतिक्रमण का मामला

नौतन : नौतन बाजार में सरकारी भूमि का अतिक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गयी. 80 दुकानदारों को अंचल कार्यालय ने नोटिस भी जारी किया. बावजूद मामला ठंडा बस्ता मे पड़ गया है. अतिक्रमण का मामले की फाइल अंचल कार्यालय […]

विज्ञापन

नौतन : नौतन बाजार में सरकारी भूमि का अतिक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गयी. 80 दुकानदारों को अंचल कार्यालय ने नोटिस भी जारी किया. बावजूद मामला ठंडा बस्ता मे पड़ गया है. अतिक्रमण का मामले की फाइल अंचल कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है.

नियम व कानून को उपेक्षित कर अतिक्रमणकारी बैखौफ सरकारी जमीन पर पक्का दुकान बनाने मे जुटे है. सड़क किनारे सरकारी भूमि पर दुकाने बनने से सड़क की जमीन कम होती जा रही है. जिसपर सवारियों के परिचालन मे काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी श्यामाकांत प्रसाद ने अतिक्रमण हटाने के लिए अपनी सक्रियता दिखाते हुए जमीन की पैमाईश कराया.

अंचल अमीन व राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के आलोक मे दुकानदारों को जमीन का कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया. बहुतेरे दुकानदारों ने कागजात नहीं दिखा. सड़क किनारे जमीन अतिक्रमण हो जाने से नौतन बाजार मे जाम की समस्या आये दिन बढ़ती जा रही है.

अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं किये जाने से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाने की होड़ लगी है. सीओ ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दूसरा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन