ग्रामीणों ने दिखायी हिम्मत तो पकड़ा गया अपराधी

बेतिया : छोटा रमना के गल्ला कारोबारी संदीप केशान को अपराधी नगर के सोवा बाबू चौक पर ही लूटना चाहते थे. व्यवसायी संदीप व आसपास के लोगों की हिम्मत से अपराधियों के इस मंशा पर पानी फिर गया. पुलिस की माने तो इस लूट की इस घटना में चार अपराधी शामिल थे. गिरफ्तार अपराधी मोतिउर्रहमान […]
बेतिया : छोटा रमना के गल्ला कारोबारी संदीप केशान को अपराधी नगर के सोवा बाबू चौक पर ही लूटना चाहते थे. व्यवसायी संदीप व आसपास के लोगों की हिम्मत से अपराधियों के इस मंशा पर पानी फिर गया. पुलिस की माने तो इस लूट की इस घटना में चार अपराधी शामिल थे. गिरफ्तार अपराधी मोतिउर्रहमान ही व्यवसायी से पैसा छीनने का प्रयास किया था.
जब व्यवसायी संदीप ने शोर मचाना शुरू किया तो वह भागने लगा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. भीड़ से अपने को घिरता देख अपराधी मोतिउर्रहमान ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन फायरिंग पर भी लोग पीछे नहीं लौटे और मोतिउर्रहमान को राज इंटर कॉलेज के समीप दौड़ा कर पकड़ लिया.
भीड़ ने उसकी जमकर पिटायी भी की. फिर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इधर मंगलवार को व्यवसायी संदीप केशान के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि दो बाइक पर चार अपराधी आये और उसके हाथ से रुपया से भरा थैला छीनने की कोशिश की. लेकिन उसने शोर मचाया इस पर वे लोग भागने लगे. भीड़ ने इसमें से एक अपराधी को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










