आज से इन रास्तों से जाने पर रोकेगी ट्रैफिक पुलिस

Published at :01 Dec 2015 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
आज से इन रास्तों से जाने पर रोकेगी ट्रैफिक पुलिस

बेतिया : शहर को जाम फ्री बनाने के लिए एएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को खुद ट्रैफिक संभाल ली और इसके साथ ही एसडीएम सुनील कुमार ने डीएम का नया ट्रैफिक प्लान लागू करा दिया. नतीजा प्रमुख मार्ग वन-वे कर दिये गये. नो-इंट्री जोन पर जवानों की तैनाती कर दी गयी. ट्रैफिक उल्लंघन पर ऑन […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर को जाम फ्री बनाने के लिए एएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को खुद ट्रैफिक संभाल ली और इसके साथ ही एसडीएम सुनील कुमार ने डीएम का नया ट्रैफिक प्लान लागू करा दिया. नतीजा प्रमुख मार्ग वन-वे कर दिये गये. नो-इंट्री जोन पर जवानों की तैनाती कर दी गयी. ट्रैफिक उल्लंघन पर ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया.

डीएम के नये ट्रैफिक प्लान लागू कराने के लिए एसडीएम सुनील कुमार व एएसपी राजेश कुमार, डीटीओ जितेंद्र कुमार, एमवीआई सबसे पहले समाहरणालय चौक पहुंचे. जहां से ट्रैफिक का रूट बदलते हुए उसे वन-वे किया गया. खुद एएसपी ने ट्रैफिक संभाल तैनात जवानों को तरकीब सिखायी.

वहीं एसडीएम ने जवानों से कहा कि ट्रैफिक का सख्ती से पालन कराये, किसी भी वाहन को कोई छूट नहीं दें. जो भी ट्रैफिक का उल्लंघन करते मिले, उसे तत्काल जुर्माना लिया जाये. इसके बाद एसडीएम व एएसपी व अन्य अधिकारी जनता सिनेमा चौक और फिर सोआ बाबू, इसके बाद तीन लालटेन चौक पहुंच यहां भी मार्ग को वन-वे कराया.

मौके पर नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, दारोगा राजेश कुमार, अजीत कुमार सिंह, नगर परिषद के पदाधिकारी व पुलिस जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन