सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में धरना

Published at :30 Nov 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में धरना

बगहा : स्थानीय प्रखंड एक परिसर के सरकारी भूमि पर अवैध भवन निर्माण के विरोध में रविवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर सचिव फिरोज अंसारी अपने समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. स्थानीय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने […]

विज्ञापन

बगहा : स्थानीय प्रखंड एक परिसर के सरकारी भूमि पर अवैध भवन निर्माण के विरोध में रविवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर सचिव फिरोज अंसारी अपने समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. स्थानीय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

बता दे कि प्रखंड एक परिसर में एफसीआइ गोदाम के समीप सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर करीब 13 धूर में पक्का भवन निर्माण कराया गया है. हालांकि फिरोज अंसारी ने अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में सीओ , बीडीओ समेत एसडीएम को भी आवेदन दिया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उनका कहना है कि जब तक प्रशासनिक स्तर पर अवैध सरकारी जमीन से भवन नहीं हटाया जायेगा. तब तक धरना पर बैठे रहेंगे. धरना पर बैठने वालों में सुभान मियां, राजपत पडि़त, नबीसूला मियां, रामजी यादव, रामनवल साह, दिनेश प्रसाद, चंद्रभूषण कुमार, संजीत कुमार, अंकित कुमार, संतोष कुमार यादव, सत्यम शर्मा, शमी अंसारी आदि शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन