तिरुपति सुगर्स : बिजली देने को तैयार, जंग खा रहे उपकरण

Published at :30 Nov 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
तिरुपति सुगर्स :  बिजली देने को तैयार, जंग खा रहे उपकरण

बगहा : तिरूपति सुगर्स लिमिटेड की विद्युत उत्पादन यूनिट दो वर्ष पूर्व बन कर तैयार हो गयी. फिलवक्त इसमें छह मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है. बिजली उत्पादन यूनिट के लिए मिल प्रबंधन ने तकनीकी जानकार, कर्मचारी एवं अधिकारी की भी बहाली कर दी है. पर, सब कुछ विभागीय पेंच की वजह से उलझा हुआ […]

विज्ञापन

बगहा : तिरूपति सुगर्स लिमिटेड की विद्युत उत्पादन यूनिट दो वर्ष पूर्व बन कर तैयार हो गयी. फिलवक्त इसमें छह मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है. बिजली उत्पादन यूनिट के लिए मिल प्रबंधन ने तकनीकी जानकार, कर्मचारी एवं अधिकारी की भी बहाली कर दी है. पर, सब कुछ विभागीय पेंच की वजह से उलझा हुआ है. मिल प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हो रहा है. करीब 50 करोड़ की लागत से यूनिट स्थापित किया गया है.

इसमें बहाल कर्मचारी वेतन भी ले रहे हैं. लेकिन बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है. क्योंकि बिजली विभाग की ओर से मिल के विद्युत उत्पादन यूनिट से विद्युत सब स्टेशन तक तार – पोल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. इस वजह से विद्युत उत्पादन की अनुमति नहीं मिल पा रही है.

अगर अभी विभागीय अनुमति मिल जाये तो बिजली का उत्पादन छह मेगावाट आरंभ हो जायेगा. तिरूपति सुगर्स के प्रबंधन निदेशक दीपक यादव ने बताया कि बिहार सरकार के असहयोग के कारण प्रबंधन को विद्युत यूनिट लगाने में काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. यह नुकसान कब तक उठाना पड़ेगा , कहा नहीं जा सकता.

क्योंकि विभाग की ओर से कोई आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा है. विद्युत उत्पादन आरंभ करने के लिए अभ्यावेदन राज्य सरकार को दिया गया है. लेकिन वह संचिका ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है. जबकि विभागीय अनुमति के बाद ही तिरूपति सुगर्स में विद्युत उत्पादन यूनिट की स्थापना आरंभ हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन