क्रिकेट ग्राउंड को देख कर भड़के खिलाड़ी

Published at :29 Nov 2015 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट ग्राउंड को देख कर भड़के खिलाड़ी

बेतिया : शहर के बड़ा रमना स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शरारती तत्वों द्वारा अपशब्द लिखा देख खिलाड़ी भड़क उठे. नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच खिलाडि़यों को शांत कराया. मामले में मोनार्क क्रिकेट क्लब की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. आवेदन के […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के बड़ा रमना स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शरारती तत्वों द्वारा अपशब्द लिखा देख खिलाड़ी भड़क उठे. नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच खिलाडि़यों को शांत कराया. मामले में मोनार्क क्रिकेट क्लब की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है.

आवेदन के अनुसार, क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शनिवार की सुबह बड़ा रमना क्रिकेट ग्राउंट में मैच खेलने गये थे. जहां पिच के बीच खुदाई कर अपशब्द लिख दिया गया था. िजससे िखलाड़ी आक्रोशित हो गये. क्लब के सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाने पर आवेदन दिया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि मौके पर गया था.

मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन