लौरिया पहुंची थाइलैंड की 130 सदस्यीय टीम

लौरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ़ को देखने के लिए एक सौ तीस सदस्यीय थाइलैंड की टीम पहुंची. सभी पर्यटक वैशाली से केसरिया होते हुए लौरिया पहुंचे थे. टीम के साथ आये गाइड एके जायसवाल ने बताया कि टीम में चालीस पुरुष एवं 90 महिलाएं शामिल है. इनमें से कई महिलाएं कई […]
लौरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ़ को देखने के लिए एक सौ तीस सदस्यीय थाइलैंड की टीम पहुंची. सभी पर्यटक वैशाली से केसरिया होते हुए लौरिया पहुंचे थे. टीम के साथ आये गाइड एके जायसवाल ने बताया कि टीम में चालीस पुरुष एवं 90 महिलाएं शामिल है. इनमें से कई महिलाएं कई बार भारत आ चुकी है.
टीम में वियाथा याना, सागु ची केप्पी हाउ, वाइ-चु. आदि ने बताया कि यहां ठहरने एवं खाने-पीने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ रहा है. सभी पर्यटकों ने अशोक स्तंभ पर करीब दो घंटे एवं नंदनगढ़ पर पूजा-अर्चना किये. वहीं विदेशी पर्यटकों को अशोक स्तंभ के पास शौचालय नहीं रहने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
साथ में आये द्विभाषीय एके जायसवाल ने कहा कि सड़क भी ठीक नहीं है. इन पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था नहीं होने के कारण ये लोग वापस लौट रहे है. पूजा-अर्चना के बाद सभी पर्यटक वापस वैशाली के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










