डीसीआइ ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

बेतिया : समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीआइ पी पांडेय ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. स्टेशन की व्यवस्था को देखते ही डीसीआइ भड़क गये व स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव को कड़ी फटकार भी लगायी. कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाये,नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. वहीं श्री पांडेय […]
बेतिया : समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीआइ पी पांडेय ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. स्टेशन की व्यवस्था को देखते ही डीसीआइ भड़क गये व स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव को कड़ी फटकार भी लगायी. कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाये,नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
वहीं श्री पांडेय ने कहा कि यात्रियों के लिए स्टेशन पर बेहतर सुविधा बहाल करने के लिए दस सदस्यीय समिति का गठन किया जायेगा. इसमें शहर के गणमान्य लोगों को शामिल किया जायेगा. उनसे सुविधा में सुधार के लिए उनका मंतव्य लिया जायेगा. साथ ही व्यवस्था के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी की जायेगी. इसके पूर्व डीसीआइ ने टिकट काउंटर, रैक प्वाइंट, साफ-साफाई आदि का जायजा भी लिया व सुधार करने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया.
वृद्ध की मौत
बेतिया : जीएमसीएच के मेल सर्जिकल वार्ड में दमा से ग्रसित वृद्ध को इलाज के लिए परिजनों ने विगत 24 नवंबर को भरती कराया व छोड़ कर फरार हो गये. वृद्ध की मौत शुक्रवार की सुबह आठ बजे हो गयी. मृतक की पहचान चनपटिया थाना के उपाध्या टोला निवासी स्व. जानकी साह का पुत्र शंकर साह (60) के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










