सैफुल से लूट नहीं, हुई थी ठगी

Published at :27 Nov 2015 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
सैफुल से लूट नहीं, हुई थी ठगी

मैनाटांड : थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के सामने 15 दिन पहले पूर्वी पकुहवा निवासी सैफुल अंसारी से लूट नहीं, बल्कि ठगी की गयी थी. सैफुल ठगों के एक गिरोह के झांसे में आ गया था. मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए ठगी के इस गिरोह को बेनकाब किया है. मैनाटांड थानाध्यक्ष रफिकुर्रहमान […]

विज्ञापन

मैनाटांड : थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के सामने 15 दिन पहले पूर्वी पकुहवा निवासी सैफुल अंसारी से लूट नहीं, बल्कि ठगी की गयी थी. सैफुल ठगों के एक गिरोह के झांसे में आ गया था. मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए ठगी के इस गिरोह को बेनकाब किया है.

मैनाटांड थानाध्यक्ष रफिकुर्रहमान ने बताया कि पूर्वी पकुहवा निवासी सैफुल अंसारी ने मैनाटांड बैंक से पैसा निकासी कर घर जा रहा था. तभी ठगी गिरोह के सदस्यों के झांसा में आ गया था. मामले में पुलिस ने पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर मलाही टोला निवासी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार रंजन ने अपने स्वीकृति बयान में पुलिस को बताया है कि जितेंद्र महतो एवं उपेंद्र महतो दोनों साकिन मठिया बरियारपुर थाना पिपरा कोठी एवं दो अन्य के साथ योजना बना कर बैंक परिसर मैनाटांड़ में घुस लोगों को पैसा निकालते देख रहे थे. तभी देखा की एक लड़का लाइन में लगा एवं पैसा का निकासी किया. उसे अपने झांसा में लेकर उसका सभी पैसा हथिया कर बोलेरो से मथुरा नरकटियागंज होते फरार हो गये.
इस दौरान सैफुल का मोबाइल भी हथिया लिये. पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद 32 हजार लूट कांड का उदभेदन कर लिया है. ठगी गिरोह के सदस्य रंजन ने पुलिस को बताया है कि हमलोगों का टोली है. जो बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज, छपरा एवं अन्य जिलों में इस तरह के ठगी का कार्य किया जाता है. मामले में गिरफ्तार रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन