तस्करी का पेट्रोल डीजल जब्त

नरकटियागंज : तस्करी के लिए ले जा रहे पेट्रौल डीजल को जब्त के साथ बाइक जब्त किया गया है़ इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि एक बाइक बीआर 22 क्यू 2041 पर तीन गैलन में भरा डीजल एवं पेट्रौल तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा […]
नरकटियागंज : तस्करी के लिए ले जा रहे पेट्रौल डीजल को जब्त के साथ बाइक जब्त किया गया है़ इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि एक बाइक बीआर 22 क्यू 2041 पर तीन गैलन में भरा डीजल एवं पेट्रौल तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था़
सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द मंडल ने छापामारी कर बाइक को रूकवाया तो चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाइक एवं उसपर लदा पेट्रोलियम शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है़ वही एसएसबी 44 वीं के जवानों ने पउ़रिया बीओपी के पास से दो बाइक के साथ उस पर लदा 2 सौ लीटर डीजल जब्त किया है़ सेनानायक ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि जब्त डीजल एवं बाइक को बेतिया कस्टम के हवाले कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










