पंप संचालकों पर होगी प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2015 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ी पेट्रोल व डीजल की तस्करी को रोकने के लिए बुधवार को डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कड़ा आदेश जारी किया है. तस्करी में संलिप्त पेट्रोल पंप के संचालक पर अब सीधे प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. डीएम ने इस संबंध में नरकटियागंज व बगहा के […]
विज्ञापन
बेतिया : भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ी पेट्रोल व डीजल की तस्करी को रोकने के लिए बुधवार को डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कड़ा आदेश जारी किया है. तस्करी में संलिप्त पेट्रोल पंप के संचालक पर अब सीधे प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.
डीएम ने इस संबंध में नरकटियागंज व बगहा के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है.
क्योंकि इन दोनों अनुमंडल क्षेत्र में ही तस्करी की ज्यादातर शिकायत मिल रही है. कलेक्ट्रेट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन पेट्रोल पंप चिह्नित भी किये गये है. जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










