रेलवे थानाध्यक्ष ने डीएसपी पर कराया था झूठा केस : रेल एसपी

नरकटियागंज : रेल हाजत से दो आरोपियों को भगाने के आरोप में रेल डीएसपी व एएसआई पर दर्ज मामले की जांच करने सोमवार को एसपी रेलवे नरकटियागंज पहुंचे. एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला सामने आया है कि निलंबित थानाध्यक्ष ने साजिश रची थी. थानाध्यक्ष ने डीएसपी पर झूठा केस दर्ज कराया था. […]
नरकटियागंज : रेल हाजत से दो आरोपियों को भगाने के आरोप में रेल डीएसपी व एएसआई पर दर्ज मामले की जांच करने सोमवार को एसपी रेलवे नरकटियागंज पहुंचे. एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला सामने आया है कि निलंबित थानाध्यक्ष ने साजिश रची थी. थानाध्यक्ष ने डीएसपी पर झूठा केस दर्ज कराया था.
नरकटियागंज पहुंचे रेल एसपी बी एन झा ने कहा कि जांच के दौरान यह बात सामने आया है कि घटना के दिन तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा नशे की हालत में था़ संध्या सात बजे के करीब वह मनीर आलम एवं इजहार आलम को रेल थाना बुलाकर उनको हाजत में बंद कर दिया था़
फिर अपने को बचाने के लिए वह हरदिया चौक निवासी ओंकार दूबे को बुलाकर षड़यंत्र रचा और हाजत में बंद मनीर एवं इजहार को हाजत से खुद छोड़कर सिपाही मनोज ठाकुर से एएसआई अनवर खां तथा रेल डीएसपी पर झूठा केश करवाया गया था़ मामले में हाजत सिपाही अपने वरीय अधिकारी का आदेश का पालन कर रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










