टेलीफोन खंभे में करंट से मौत

Published at :23 Nov 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
टेलीफोन खंभे में करंट से मौत

बेतिया : शहर के तीन लालटेन चौक स्थित टेलीफोन खंभे में बिजली करंट उतर जाने से एक मिस्त्री की मौत हो गयी. मिस्त्री रामायण पोल पर चढ़ कर टेलीफोन कनेक्शन ठीक कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में कर्मियों ने टेलीफोन विभाग से मुआवजे की […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के तीन लालटेन चौक स्थित टेलीफोन खंभे में बिजली करंट उतर जाने से एक मिस्त्री की मौत हो गयी. मिस्त्री रामायण पोल पर चढ़ कर टेलीफोन कनेक्शन ठीक कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में कर्मियों ने टेलीफोन विभाग से मुआवजे की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, बानूछापर के रहने वाले रामायण ठाकुर(55) स्थानीय दूरसंचार विभाग में प्राइवेट मिस्त्री का कार्य करते थे. रविवार को रामायण तीन लालटेन चौक के टेलीफोन खंभे पर चढ़ कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खंभे में बिजली करंट उतर जाने के चलते रामायण अचानक पोल से नीचे गिर गये.

आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, टेलीफोन मिस्त्री की मौत सूचना मिलते ही दूरसंचार विभाग के कर्मी अस्पताल पहुंच गये. मौके पर मौजूद टेलीफोन एसडीओ सीबी भारती से मुआवजे की सभी मांग करने लगे. आर्थिक सहयोग मिलने के बाद सभी माने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन