फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर बीएओ पर भड़के विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया : प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रबी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन नौतन विधान सभा के विधायक नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर की. इस कार्यक्रम में विधायक के पहुंचते ही प्रखंड क्षेत्र से आये किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति का राशि नहीं मिलने का तथा प्रखंड […]
विज्ञापन
बैरिया : प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रबी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन नौतन विधान सभा के विधायक नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर की.
इस कार्यक्रम में विधायक के पहुंचते ही प्रखंड क्षेत्र से आये किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति का राशि नहीं मिलने का तथा प्रखंड कृषि कर्मियों के बारे में शिकायत की. किसानों का आरोप था कि चार माह से प्रखंड व बैंक का चक्कर लगाते थक गये. लेकिन फसल क्षति का राशि खाते में नहीं गया.
इस संबंध में विधायक नारायण प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम बहादूर महतो को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर भुगतान करावे अन्यथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जिला से आये कृषि वैज्ञानिक प्रभात वर्मा ने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने का गुर बताया. मौके पर भाजपा नेता रामजी यादव, प्रमोद सिंह, भूपेंद्र कुशवाहा, अब्दुल गद्दी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










