चचेरे भाई ने मारी गोली, बची जान

Published at :10 Nov 2013 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
चचेरे भाई ने मारी गोली, बची जान

बेतियाः पूर्व के विवाद में शुक्रवार की देर रात चचेरे भाई ने गोली मार स्टेशन चौक निवासी प्रकाश कुमार को घायल कर दिया.उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एमजेके हॉस्पिटल में पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने फौरन इलाज करना शुरू किया, तब जाकर उसकी जान बचा ली. प्रकाश के सीने में गोली लगी थी. थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

बेतियाः पूर्व के विवाद में शुक्रवार की देर रात चचेरे भाई ने गोली मार स्टेशन चौक निवासी प्रकाश कुमार को घायल कर दिया.उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एमजेके हॉस्पिटल में पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने फौरन इलाज करना शुरू किया, तब जाकर उसकी जान बचा ली. प्रकाश के सीने में गोली लगी थी. थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि मामले में फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है.

दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. इधर, प्रकाश ने बताया कि वह शनिवार की रात्रि चाय पीने के लिए चौक पर जा रहा था, तभी पूर्व से घात लगाये उसके चचेरा भाई बबलू पटेल दीपक राम ने उस पर गोली चलायी. बता दे कि बबलू दीपक राम कई मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. दोनों आपराधिक छवि वाले हैं. दीपक राम छावनी चौक का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन