रंगेहाथ पांच चोर गिरफ्तार

Published at :10 Nov 2013 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
रंगेहाथ पांच चोर गिरफ्तार

बेतियाः चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में पांच चोरों को नगर पुलिस ने धर दबोचा. शनिवार को पांचों को सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि आनंद नगर निवासी उषा देवी छठ का बाजार करने मीना बाजार गयी थी. यहां उनके गले से […]

विज्ञापन

बेतियाः चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में पांच चोरों को नगर पुलिस ने धर दबोचा. शनिवार को पांचों को सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि आनंद नगर निवासी उषा देवी छठ का बाजार करने मीना बाजार गयी थी. यहां उनके गले से चेन छीन कर सनसैरया निवासी मो हसनैन भागने लगा.

लेकिन उसे पकड़ा लिया गया. वहीं सुप्रिया सिनेमा रोड के प्रगति नगर मुहल्ला के अजरुन सरकार के घर से साइकिल व गैस सिलिंडर चोरी कर भागते हुए महावत टोली के लड्डू व उज्जैन टोला के साबिर को गश्ती टीम ने रंगे हाथ पकड़ा. वहीं अंजना सिनेमा के पास से पान दुकान में चोरी करते हुए इमली चौक निवासी अबुलैस व जल्लाउद्दीन को भी रंगे हाथ पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन