17 कैदी जिले से बाहर भेजे गये

Published at :07 Oct 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
17 कैदी जिले से बाहर भेजे गये

बेतिया : मंडल कारा में बंदियों के बीच बढ़ती टसल व गुटबंदी को देखते हुए एसपी ने जेल में बंद 22 पुरुष व महिला बंदियों को स्थानांतरण की एक बड़ी फैसला ली है. इसमें जिले के शातिर बंदी शामिल है. शातिर शंभु सिंह, समीर अंसारी, रंभू राम, दस्यु बिरझन समेत कई लोगों का नाम शामिल […]

विज्ञापन

बेतिया : मंडल कारा में बंदियों के बीच बढ़ती टसल व गुटबंदी को देखते हुए एसपी ने जेल में बंद 22 पुरुष व महिला बंदियों को स्थानांतरण की एक बड़ी फैसला ली है. इसमें जिले के शातिर बंदी शामिल है.

शातिर शंभु सिंह, समीर अंसारी, रंभू राम, दस्यु बिरझन समेत कई लोगों का नाम शामिल है. पुरुष बंदियों को केंद्रीय कारा भागलपुर व बक्सर भेजा रहा है. वही महिला बंदियों को बगहा उप मंडल कारा भेजा गया है.

एसपी विनय कुमार ने बताया कि इधर हाल के दिनों में जेल के अंदर जिले के कई प्रमुख शातिर है. इससे विधि व्यवस्था में थोड़ी परेशानी उत्पन्न होने की बात सामने आयी थी.

वही शातिर बंदियों के बीच टसल की भी सुगबुगाहट की खबर मिली थी. इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने शातिरों को जिले से बाहर भेजने की अनुशंसा डीएम से की थी. जिसकी स्वीकृति डीएम ने दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन