गांधी के बताये रास्ते पर चलना सच्ची श्रद्धाजंलि

Published at :03 Oct 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी के बताये रास्ते पर चलना सच्ची श्रद्धाजंलि

गौनाहा : गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम में गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांधी जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया. जिसमेंं डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपी विनय कुमार, सहायक समहर्ता जसपाल मीणा, एडीएम मो. अपसार, एसडीओ अरविंद […]

विज्ञापन

गौनाहा : गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम में गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांधी जयंती मनायी गयी.

इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया. जिसमेंं डीएम लोकेश कुमार सिंह, एसपी विनय कुमार, सहायक समहर्ता जसपाल मीणा, एडीएम मो. अपसार, एसडीओ अरविंद कुमार, मंडल इंस्पेक्टर सीताराम सिंह, डीएसपी अमन कुमार, एलआरडीसी इस्तेयाक अंसारी, डीएफओ जेपी सिंह, बीडीओ नीलम कुमारी, सीओ कौशल किशोर सिंह, थानाध्यक्ष आरके सिंह आदि अधिकारियों ने भाग लिया.

सर्व प्रार्थना में बापू के प्रिय भजन राघुपति राघव राजा राम… गीत पर मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया.
इस दौरान सनातन धर्म के अनुवायी हृदयानंद मिश्र, ईसाई धर्म के फादर जुनो, इस्लाम धर्म के गनी देवान, सिख धर्म से सरदार ज्ञानी सिंह ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया.
प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए डीएम लोकेश कुमार सिंह ने गांधी के आदर्शों पर चलने को सुझाव दिया और कहा कि गांधी के सपनों को सकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसके लिए उनके बताये हुए रास्ते पर चलना होगा.
इसके बाद अन्नपूर्णा सम्मान योजना के लोगों द्वारा गांधी जी को माल्यार्पण किया गया. उसके बाद डीसीएलआर की उपस्थिति में आश्रम के डाइरेक्टर द्वारा हरि झंडी दिखा कर पद यात्रा रवाना किया गया.
जो आश्रम से चलकर संग्राहालय तक पहुंचा. मौके पर संयोजक जयप्रकाश ने कहा कि अनाज के रख-रखाव की समस्या से अनाज सड़ रहे है. जिसके कारण गरीब बच्चे इसके अभाव में कुपोषण के शिकार हो रहे है. इसलिए उपस्थित लोगों को से अपील किया गया कि अनाज को बरबाद नहीं करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन