दो हजार रुपये पति के लेने की बात कह की छेड़खानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : सर, पति नैनीताल में कमाने गये हैं. बगही के भिमल साह व धुरुप साह घर आये. कहा कि मेरे पति ने दो हजार रुपये उनसे उधार लिये थे. जब पैसा पति से लेने की बात हमने कही, तो दोनों ने कहा कि उनके साथ रात बिताओ, तो पैसा छोड़ देंगे. ऐसा करने से […]
विज्ञापन
बेतिया : सर, पति नैनीताल में कमाने गये हैं. बगही के भिमल साह व धुरुप साह घर आये. कहा कि मेरे पति ने दो हजार रुपये उनसे उधार लिये थे. जब पैसा पति से लेने की बात हमने कही, तो दोनों ने कहा कि उनके साथ रात बिताओ, तो पैसा छोड़ देंगे.
ऐसा करने से इंकार करने पर दोनों ने छेड़खानी की और मारपीट कर जख्मी कर दिया. श्रीनगर थाना के बघंबरपुर के रामबाबू प्रसाद की पत्नी रीता देवी ने एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर शिकायत की है.
एसपी के अनुपस्थिति में जनता दरबार में बैठे एएसपी अभियान राजेश कुमार ने श्रीनगर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं जगदीशपुर थाना के विशुनपुरवा के रघुनाथ साह ने जगदीशपुर थानाध्यक्ष पर मारपीट व 12 हजार रुपये लूटपाट के मामले का आवेदन नहीं लेने व थाना से भागने की शिकायत की. जबकि नौतन थाना के खड्डा के नाखा चौधरी ने चार बार कर 26528 रुपये एटीएम से निकासी करने की शिकायत की. एएसपी अभियान ने सभी मामलों में कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










