प्रतियोगिता में पटना व तिरहुत का दबदबा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2015 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय भारत्तोलन प्रतियोगिता 2015 में पटना व तिरहुत के खिलाडि़यों का दबदबा रहा. बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल ओवर ऑल चैम्पियन रहा. जबकि दूसरे स्थान पर पटना प्रमंडल के खिलाड़ी रहे. बालक वर्ग के कुल छह प्रतियोगिता में पटना के छह खिलाडि़यों ने प्रथम, द्वितीय व […]
विज्ञापन
बेतिया : बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय भारत्तोलन प्रतियोगिता 2015 में पटना व तिरहुत के खिलाडि़यों का दबदबा रहा. बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल ओवर ऑल चैम्पियन रहा.
जबकि दूसरे स्थान पर पटना प्रमंडल के खिलाड़ी रहे. बालक वर्ग के कुल छह प्रतियोगिता में पटना के छह खिलाडि़यों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाये. वही तिरहुत प्रमंडल के 4 खिलाड़ी सफल हुए. वही बालिका वर्ग की पांच प्रतियोगिताएं हुई.
इसमें तिरहुत प्रमंडल की चार बालिका खिलाडि़यों ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया. नगर के टाउन हॉल में चल रहे दो दिवसीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का रिजल्ट बुधवार को पदाधिकारियों ने जारी की.
जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर तकनीकी पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह, श्याम कुमार, अजय कुमार मिश्र, सच्चितानंद ठाकुर, रामबालक यादव,शारदा कुमारी, चेतना कुमारी, गीता कुमारी, शमीम आरा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










