रिटायर हुए जिला जज शैलेंद्र

बेतिया : जिजा जज शैलेंद्र कुमार पांडेय बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये. वे बीते डेढ़ वर्षों से जिले में अपनी सेवायें दे रहे थे. सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों व न्यायिक कर्मियों ने उन्हें विदाई दी. वहीं बार एशोसिएसन की ओर से गुरूवार को विदाई समारोह का आयोजन किया है. बुधवार को सेवानिवृत्ति के […]
बेतिया : जिजा जज शैलेंद्र कुमार पांडेय बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये. वे बीते डेढ़ वर्षों से जिले में अपनी सेवायें दे रहे थे. सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों व न्यायिक कर्मियों ने उन्हें विदाई दी.
वहीं बार एशोसिएसन की ओर से गुरूवार को विदाई समारोह का आयोजन किया है. बुधवार को सेवानिवृत्ति के बाद जिला जज के कक्ष में एडीजे अतुल कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र दूबे, जितेंद्र मिश्रा, राकेश पति तिवारी, सीजेएम मृत्युंजय सिंह समेत सभी न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने उन्हे ंविदाई दी तथा उनके कार्यों की सराहना की.
मौके पर न्यायालय कर्मी अनिल ठाकुर, अमित तिवारी, अशोक झा आदि मौजूद रहे. इसके बाद जिला जज ने अधिवक्ता चैम्बर में पहुंच सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










