10 फीट जमीन का था विवाद

Published at :01 Oct 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
10 फीट जमीन का था विवाद

बेतिया : नगर थाना भवन के पीछे ही मंगलवार की शाम रणक्षेत्र बना हुआ था. जमीन व अवैध लॉटरी को लेकर दोनों तरफ से पहले विवाद, फिर मारपीट हुई और इसके बाद चाकूबाजी हुई. लेकिन पुलिस मनोज उर्फ फिरोज मियां की हत्या और राजा व टिपू के जख्मी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची. बताया […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर थाना भवन के पीछे ही मंगलवार की शाम रणक्षेत्र बना हुआ था. जमीन व अवैध लॉटरी को लेकर दोनों तरफ से पहले विवाद, फिर मारपीट हुई और इसके बाद चाकूबाजी हुई.

लेकिन पुलिस मनोज उर्फ फिरोज मियां की हत्या और राजा व टिपू के जख्मी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची. बताया गया कि लिबर्टी सिनेमा के पास दस फीट की जमीन पर मनोज उर्फ फिरोज व टीपू कब्जा करना चाहते थे.

फिरोज ने उस जमीन पर झोपड़ी भी बना ली थी. कुछ दिन पहले ही टिपू ने उस झोपड़ी को उजाड़ दी, इसके बाद से दोनों परिवारों में तनातनी शुरू हो गयी. इस जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार की रात मनोज उर्फ फिरोज व टिपू के बीच विवाद शुरू और फिर यह घटना घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन