सिम विक्रेता खोलेगा जंकशन उड़ाने की धमकी का राज

Published at :06 Sep 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
सिम विक्रेता खोलेगा जंकशन उड़ाने की धमकी का राज

नरिकटयागंज/बेतिया : पटना रेलवे जंकशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. मैसेज भेजने के आरोपी निरंजन कुमार उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के बाद मामला और उलझ गया है. निरंजन ने खुद को निदरेष बताते हुए उसे फंसाने की साजिश करार दिया है. लिहाजा जांच […]

विज्ञापन
नरिकटयागंज/बेतिया : पटना रेलवे जंकशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. मैसेज भेजने के आरोपी निरंजन कुमार उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के बाद मामला और उलझ गया है. निरंजन ने खुद को निदरेष बताते हुए उसे फंसाने की साजिश करार दिया है.
लिहाजा जांच में जुटी पुलिस अब नरिकटयागंज से सिम कार्ड विक्रेता को अपने साथ सच सामने लाने के लिए पटना ले गयी है.रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शुक्र वार को रोआरी गांव निवासी सिम कार्ड विक्र ेता म़ एजाज को हिरासत में लिया. एजाज शिकारपुर थाना के सामने रोड के किनारे दुकान चलाता है.
जिस सिम कार्ड से धमकी वाला मैसेज भेजा गया था वह एजाज की दुकान से ही खरीदा गया है. एजाज अहमद का दावा है कि उसने सिमकार्ड बीते18 अगस्त को ऑरीजनल वोटर आई कार्ड देखने के बाद निरंजन को ही दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन