बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म

Published at :22 Sep 2013 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म

नरकटियागंज, बेतियाः शिकारपुर थाना की धोकहां हसनापुर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग घर से नाराज होकर निकली. उसको सात दिनों तक बंधक बनाकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपित शिवगंज निवासी सुरेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार वालों […]

विज्ञापन

नरकटियागंज, बेतियाः शिकारपुर थाना की धोकहां हसनापुर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग घर से नाराज होकर निकली. उसको सात दिनों तक बंधक बनाकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपित शिवगंज निवासी सुरेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार वालों से गुस्सा होकर अपने गांव धोकहां हसनापुर से बहनोई मो. गुफरान के घर नरकटियागंज स्थित दिउलिया गांव के लिए निकली, लेकिन रास्ते में उसकी मुलाकात शिव गंज निवासी सुरेश यादव से हो गयी. सुरेश ने उसे उसके बहनोई के घर पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया, लेकिन दिउलिया नहीं ले जाकर वह वृदांवन गांव लेकर चला गया.जहां उसके साथ गलत करने की कोशिश की गयी, लेकिन उसने विरोध किया. इसके बाद सुरेश ने जबरन उसे नशा खिला दुष्कर्म किया.

फिर लागातार करीब एक सप्ताह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. इधर परिवार वाले काफी परेशान थे. उसके पिता ने जब अपने दामाद से संपर्क किया तो पता चला कि पीड़िता वहां नहीं पहुंची है. जब दोनों ने लड़की की काफी खोजबीन की तो पता चला कि वह वृदांवन गांव में है. ग्रामीणों के सहयोग से सुरेश को पहले पकड़ा गया, जिसके बाद पीड़िता उसके चंगुल से मुक्त हुई. शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है, जबकि आरोपी सुरेश यादव को जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन