अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप

बेतियाः नौरंगाबाग निवासी महिला ने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ अपनी नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप की शिकायत की है. महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गफ्फार मियां नामक युवक 10 सितंबर को अगवा कर ले गया था. इसके बाद नशा सुंघाकर बाइक पर बैठाकर उसे अपने रिश्तेदार नरकटियागंज […]
बेतियाः नौरंगाबाग निवासी महिला ने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ अपनी नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप की शिकायत की है. महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गफ्फार मियां नामक युवक 10 सितंबर को अगवा कर ले गया था.
इसके बाद नशा सुंघाकर बाइक पर बैठाकर उसे अपने रिश्तेदार नरकटियागंज निवासी नूर होदा के घर ले गया. वहां सभी आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसकी जानकारी मिलते ही किसी प्रकार नाबालिग को उनके चंगुल से छुड़ा गया. यहां बता दें कि उपरोक्त आशय का एक आवेदन महिला ने गुरुवार को एसपी के जनता दरबार में भी दिया था, जिस शिकायत पर केस दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष बिमलेंदू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










