लौरिया में प्रेरक की हत्या

Published at :14 May 2015 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
लौरिया में प्रेरक की हत्या

लौरिया (प चं). : लौरिया के जवाहीरपुर गांव निवासी विजय (37) को चाकू गोदकर मार डाला गया. चाकू गोदने से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया. विजय साक्षरता कार्यालय में वरीय प्रेरक के पद पर तैनात थे. अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के 14 घंटे बाद घटनास्थल पर […]

विज्ञापन
लौरिया (प चं). : लौरिया के जवाहीरपुर गांव निवासी विजय (37) को चाकू गोदकर मार डाला गया. चाकू गोदने से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया. विजय साक्षरता कार्यालय में वरीय प्रेरक के पद पर तैनात थे.
अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के 14 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
परिजनों ने बताया कि भूकंप के भय से विजय मंगलवार की रात नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठ मोबाइल में फिल्म देख रहा था. वहीं उसका भाई अभय घर में था. इसी दौरान आरोपित आये और मुंह बांध कर विजय को उठा ले गये. चाकू से गोदा और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया.
मरा समझ कर सभी आरोपित उसे छोड़ कर फरार हो गये. गंभीर हालत में विजय को ग्रामीण रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.
तीन भाइयों में बड़ा था विजय. विजय अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.
मंगलवार को वह अपने पैतृक घर जवाहीरपुर गया था. जबकि, पत्नी व दो बच्चे लौरिया वाले मकान पर थे. विजय के पिता कन्हैया लाल पूर्व प्रधानाध्यापक हैं. वह घटना के दौरान अपने छोटे पुत्र का इलाज कराने गोरखपुर गये थे.
लेन-देन का था विवाद
विजय की हत्या के कारण को लेकर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की वजह पैसे का लेन-देन मानकर चल रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. विजय ने आरोपितों को डेढ़ लाख रुपये दिये थे. दो दिन पहले विजय ने उनसे पैसे की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन