जोरदार झटके से बेहोश हुईं छात्राएं

Published at :13 May 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
जोरदार झटके से बेहोश हुईं छात्राएं

अब लोगों को सता रहा प्रलय का डर, भगवान से रहम की कर रहे याचना नरकटियागंज : भूकंप का भय अभी लोगों के दिलों से पूरी तरह समाप्त भी नहीं हो पाया था कि मंगलवार की दोपहर धरती एक बार फिर से कांप उठी़ दोपहर 12.35 बजे आये भूकंप के जोरदार झटके ने लोगों को […]

विज्ञापन
अब लोगों को सता रहा प्रलय का डर, भगवान से रहम की कर रहे याचना
नरकटियागंज : भूकंप का भय अभी लोगों के दिलों से पूरी तरह समाप्त भी नहीं हो पाया था कि मंगलवार की दोपहर धरती एक बार फिर से कांप उठी़
दोपहर 12.35 बजे आये भूकंप के जोरदार झटके ने लोगों को एक बार फिर से दहशत में डाल दिया़ लोग अपने कमरों एवं मकानों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गय़े सरस्वती शिशु मंदिर में तीन बच्चियां भय के कारण बेहोश हो गयीं़ झटका इतना जोरदार था कि लोगों को 25 अप्रैल का दिन एक बार फिर से याद आ गया़
लोग अभी ठीक से संभल भी नहीं पाये थे कि 1.20 बजे दुबारा झटका महसूस किया गया़
लगता है कि प्रलय का समय आ गया
अब लगता है कि प्रलय का समय का आ गया है. अब बचना मुश्किल है. मंगलवार को एक बार फिर से आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है़ अपने घरों से बाहर निकले लोग ईश्वर एवं अल्लाह से रहम की प्रार्थना कर रहे थ़े लोग यह कहते सुने गये कि लगता है अब प्रलय का समय आ गया है़ इस तरह भूकंप कभी नहीं आता था़ लोग इतने भयभीत हैं कि हर पांच दस मिनट पर एक दूसरे से पूछते हैं कि धरती तो नहीं हिली़
शीशा तोड़ भागे बेटिकट यात्री
सुबह रेल प्रशासन ने बिना टिकट यात्र करने वालों के विरूद्घ अभियान चलाया था़
रेल पुलिस एवं टिकट जांच दल ने दोपहर तक 18 लोगों को बिना टिकट यात्र करते गिरफ्तार किया था़ सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के इंतजार में स्टेशन पर स्थित प्रतिक्षालय में बंद कर के रखा गया था़ लेकिन जैसे हीं भूकंप आया सभी पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने में लग गय़े
बंद यात्रियों ने प्रतिक्षालय का शीशा तोड़ दिया तथा वहां से भाग गय़े
क्राइम मीटिंग छोड़ भागे एसपी व अन्य
बेतिया एसपी सौरभ कुमार शिकारपुर थाना के नए भवन में क्राइम मीटिंग कर रहे थ़े उसी बीच भूकंप आया़ सभी लोग मीटींग छोड़ कर थाना के अहाते की ओर भाग़े भागने के क्रम में किसी को यह याद नहीं रहा कि कौन अधिकारी हैं और कौन कर्मी़ सभी एक दूसरे को धकियाते हुए बाहर भाग रहे थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन