रामनगर में ट्रैक्टर से दब कर युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

रामनगर : प्रखंड के डैनमरवा गांव में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई. मृतक अशर्फी चौधरी उम्र 30 वर्ष डैनमरवा गांव का ही रहने वाला था. घटना डैनमरवा गांव के समीप की है. घटना के वक्त मृतक ट्रैक्टर टेलर पर मिट्टी लादने के लिए गया था. इसी दौरान […]
विज्ञापन
रामनगर : प्रखंड के डैनमरवा गांव में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई. मृतक अशर्फी चौधरी उम्र 30 वर्ष डैनमरवा गांव का ही रहने वाला था. घटना डैनमरवा गांव के समीप की है.
घटना के वक्त मृतक ट्रैक्टर टेलर पर मिट्टी लादने के लिए गया था. इसी दौरान ड्राइवर की लापरवाही के कारण वह टेलर के चक्का की चपेट में आ गया. जिसके बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद ही ट्रैक्टर चालक शिवशंकर चौधरी वहां से फरार हो गया. मामला गांव से सटे होने के कारण यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. लोग मृतक के घर की तरफ रूख करने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही एसआइ बीके सिंह दल बल के साथ डैनमरवा गांव पहुंचे. हालांकि मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने को तैयार नहीं थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने को लेकर पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका. उधर मृतक की पत्नी प्रभा देवी का रो रो कर बुरा हाल है. उसे इस बात की चिंता सता रही है. अब उसके तीन छोटे छोटे बच्चों के भरण पोषण कैसे होगा.
मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. एसआइ श्री सिंह ने बताया कि महिंद्रा कंपनी के जिस ट्रैक्टर से अशर्फी की मौत हुई है. उसे जब्त कर थाने में रखा गया है. मृतक के बड़े भाई चंद्रिका चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










