मसान कॉलोनी पर अवैध कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

रामनगर : रामनगर-नरकटियागंज मुख्य पथ के किनारे बसे मसान कॉलोनी का निर्माण 80 के दशक में कराया गया था. जब इस क्षेत्र में मसान डैम प्रोजेक्ट को लागू किया गया था. लेकिन चंद सालों बाद ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बंद हो जाने से यह कॉलोनी सूनी हो गयी. कॉलोनी में बने मकानों को खाली […]
विज्ञापन
रामनगर : रामनगर-नरकटियागंज मुख्य पथ के किनारे बसे मसान कॉलोनी का निर्माण 80 के दशक में कराया गया था. जब इस क्षेत्र में मसान डैम प्रोजेक्ट को लागू किया गया था. लेकिन चंद सालों बाद ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बंद हो जाने से यह कॉलोनी सूनी हो गयी.
कॉलोनी में बने मकानों को खाली देख अतिक्रमणकारी इसकी ओर रुख करते गये. बताते चले कि लगभग 10 एकड़ में फैले इस कॉलोनी में लगभग चार दर्जन से अधिक छोटे बड़े मकान है.
जिन पर आज पूरी तरह अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. अतिक्रमणकारियों ने पहले मसान कॉलोनी में खाली पड़े मकानों पर कब्जा जमाया. जिसके बाद खाली पड़ी मसान कॉलोनी की जमीन पर पक्का निर्माण तक करा लिया गया है. यह सब होता है अधिकारियों की नाक के नीचे. जब भी अतिक्रमण या कॉलोनी में नया पक्का निर्माण की बात सामने आती है तो अधिकारी हरकत में आते है.
लेकिन चंद दिनों बाद ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. बताते चले कि विगत वर्ष जब इस कॉलोनी में पक्का निर्माण कराया जा रहा था. तब अंचलाधिकारी व अन्य अधिकारी हरकत में आये थे. मसान कॉलोनी में बने मकानों में कब्जा जमा करा कर रहे लोगों से मकान को खाली कराने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई थी.
अंचल अमीन व हल्का कर्मचारी को पत्र निर्गत कर मसान कॉलोनी में रह रहे अतिक्रमणकारियों को चिह्न्ति करने कर सूची जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन चंद दिनों बाद ही पूरा मामला ठंडा पड़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










