कैडेटों को दी बीमारियों से बचाव की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : सरस्वती विद्या मंदिर बरवत सेना में 2 मई से जारी एनसीसी कैडेटों के योग शिविर में सोमवार को बीमारियों से बचने की जानकारी दी गयी. योग प्रशिक्षक रविभूषण ने कैडेटों को विभिन्न बीमारियों के कारण एवं बचाव की जानकारी दी. प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार दास ने बताया कि शिविर का आयोजन एनसीसी 25 बिहार […]
विज्ञापन
बेतिया : सरस्वती विद्या मंदिर बरवत सेना में 2 मई से जारी एनसीसी कैडेटों के योग शिविर में सोमवार को बीमारियों से बचने की जानकारी दी गयी. योग प्रशिक्षक रविभूषण ने कैडेटों को विभिन्न बीमारियों के कारण एवं बचाव की जानकारी दी.
प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार दास ने बताया कि शिविर का आयोजन एनसीसी 25 बिहार बटालियन मोतिहारी व ओम आद्य भगवती मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. जिसका संचालन एनसीसी शिक्षक पवन कुमार सिंह कर रहे हैं.
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बेतिया : मदर्स डे के मौके पर डांस एंड गिटार क्लासेस की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मुगासोना रिबन काट कर कया. इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के दौरान माताओं को सम्मानित किया गया. मौके पर निदेशक अंजनी कुमार वर्णवाल, विरू जैन, मिस्टी, जिया,
आदित्य, महफुज, म. फजले हक आदिमौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










