बालू घाट पर काम करनेवाले मजदूरों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, लगाये नारे

Published at :12 May 2015 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट पर काम करनेवाले मजदूरों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, लगाये नारे

बगहा : वाल्मीकिनगर विधायक राजेश सिंह तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ बालू खनन में लगे मजदूरों तथा ट्रैक्टर चालक सैकड़ों की संख्या में पुलिस मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा विधायक व पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाये. मजदूरों ने बिहार के मुख्यमंत्री, डीएम, वाल्मीकिनगर सांसद तथा एसपी को आवेदन दिया है. जिसमें लिखा है […]

विज्ञापन
बगहा : वाल्मीकिनगर विधायक राजेश सिंह तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ बालू खनन में लगे मजदूरों तथा ट्रैक्टर चालक सैकड़ों की संख्या में पुलिस मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा विधायक व पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाये. मजदूरों ने बिहार के मुख्यमंत्री, डीएम, वाल्मीकिनगर सांसद तथा एसपी को आवेदन दिया है.
जिसमें लिखा है कि हरनाटांड़, सेमरा, कटैया, सोनगढवा, काला बरवा क्षेत्र में बालू खनन का बंदोबस्ती हुआ है. जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय मजदूर व ट्रैक्टर मालिक का रोजी- रोटी चल रही है.
स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया कि थानों की पुलिस पर दबिश बना कर बार- बार बालू घाट पर आकर मजदूरों एवं ट्रैक्टर मालिकों को गाली- गलौज डराया धमकाया जाता है और पकड़ कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है. कभी ओवर लोडिंग के बहाने ट्रैक्टर पकड़ लिया जाता है. मजदूरों का यह भी आरोप है कि पहले बालू घाट का ठिका स्थानीय विधायक के सगे- संबंधियों के नाम पर कई वर्षो से चल रहा था. उस समय कोई परेशानी नहीं होती थी. लेकिन अब क्यों ऐसा हो रहा है.
प्रदर्शन करने वाले मजदूरों में लालची राम, रामजी राम, सत्य नारायण राम, किशोर राम, सहदेव महतो, शेख नाजिर, राणा सिंह, राजकुमार साह, संजय कुमार, जयकरण राम, मुसलिम मियां, राकेश कुमार, मनीर, अनील, मीना देवी आदि शामिल थे. एसपी शफीउल हक ने बताया कि आवेदन मिला है. डीएम को पत्र भेजा जा रहा है. बालू घाटों को चिन्हित करने की अपील की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन