घर खुला देख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

गौनाहा : बेतिया विधायक रेणु देवी के आवास पर हुई चोरी के मामले में शामिल अभियुक्तों की पहले से चोरी करने की कोई योजना नहीं थी. घटना वाले दिन 5 अप्रैल को आरोपित युवक सुप्रिया सिनेमा से फिल्म देख कर लौट रहे थे. रास्ते में बड़ा सा घर खुला देखा तो वह अंदर घुस गये […]
विज्ञापन
गौनाहा : बेतिया विधायक रेणु देवी के आवास पर हुई चोरी के मामले में शामिल अभियुक्तों की पहले से चोरी करने की कोई योजना नहीं थी. घटना वाले दिन 5 अप्रैल को आरोपित युवक सुप्रिया सिनेमा से फिल्म देख कर लौट रहे थे.
रास्ते में बड़ा सा घर खुला देखा तो वह अंदर घुस गये और जो सामान दिखा वह समेट लिया. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल युवक जहीर अंसारी व अखिलेश यादव निवासी बैरिया थाना सहोदरा को चोरी में गये एक लैपटॉप व दस मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
बता दें कि विधायक के आवास में हुई चोरी की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. इस आधार पर पुलिस ने मामले का परदाफाश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










