पहले जमीन बेची और फिर मांगी दो लाख रंगदारी

Published at :06 May 2015 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
पहले जमीन बेची और फिर मांगी दो लाख रंगदारी

बेतिया : लाल बाजार के व्यवसायी रवि कुमार सिघानिया के जमीन बेचने वाले शख्स ने ही उनसे दो लाख सलाना रंगदारी मांग दी है. व्यवसायी ने इस मामले को लेकर मंगलवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सन सरैया के भोला यादव व बैरिया थाना के निमिया टोला निवासी मोहन चौधरी, […]

विज्ञापन
बेतिया : लाल बाजार के व्यवसायी रवि कुमार सिघानिया के जमीन बेचने वाले शख्स ने ही उनसे दो लाख सलाना रंगदारी मांग दी है. व्यवसायी ने इस मामले को लेकर मंगलवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में सन सरैया के भोला यादव व बैरिया थाना के निमिया टोला निवासी मोहन चौधरी, बगही के धमेंद्र चौधरी व तुमकडिया के विनोद चौधरी को आरोपी बनाया है.
नौतन प्रखंड के खड्डा में खेती की जमीन करीब चार बिगहा, चार कट्ठा छह धुर है. इस जमीन में से आरोपियों ने दस कट्ठा नौ धुर साजिश कर रजिस्ट्री कर ली है. अब शेष जमीन पर जाने से रोकते हुए दो लाख रुपया सलाना रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहे है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि आवेदक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
धोखाधड़ी कर जमीन करायी रजिस्ट्री
बेतिया. धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री कराने में नगर थाना में लाल बाजार के विनोद कुमार ने चार नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लाल बाजार के ओमप्रकाश सिघानिया, कैलाश सिघानिया, बैरिया के धमेंद्र चौधरी , कोतवाली चौक के विनोद चौधरी का नाम शामिल है.
विनोद कुमार स्व बद्री प्रसाद के दत्तक पुत्र बताते हुए बताया हैं कि 1995 में संपति बटवारा में 12 कट्ठा सात धुर जमीन मिली. इसमें से पांच कट्टा जमीन ओमप्रकाश सिघानिया जालसाजी कर अपने पुत्र कैलाश सिघानिया के हाथों सेल डीड बना कर बेच दिये. इसमें गवाह धमेंद्र चौधरी व विनोद चौधरी को बनाया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन