अगवा एलआइसी एजेंट लालूनगर से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना के कालीबाग मोहल्ले के अपहृत एलआइसी एजेंट नजमुल होदा को लालूनगर से जख्मी हालत में बरामद कर लिया. पुलिस के पहुंचने के पहले अपहरणकर्ता फरार हो गये. पुलिस ने एजेंट को इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया है. सदर एसडीपीओ रामानंद […]
विज्ञापन
बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना के कालीबाग मोहल्ले के अपहृत एलआइसी एजेंट नजमुल होदा को लालूनगर से जख्मी हालत में बरामद कर लिया. पुलिस के पहुंचने के पहले अपहरणकर्ता फरार हो गये. पुलिस ने एजेंट को इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया है. सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि एजेंट का अपहरण का मामला लेन-देन से जुड़ा हुआ है.
फिर भी उसके घर वालों ने बताया है कि सोमवार को लालू नगर के मोहम्मद गुलफाम व अन्य लोगों ने फिरौती के लिए एजेंट का अपहरण कर लिया है. अपहृत एजेंट की पत्नी मैमुना खातून के अनुसार उसके मोबाइल नंबर 9430895008 पर एजेंट के ही मोबाइल नंबर 9162926934 से फोन कर 12 लाख रुपया लेकर लालूनगर आने की बात कही गयी. मैमुना पति के अपहरण की बात सुन कर चिंतित हो गयी और पड़ोसियों को बताया. उसके बाद मैमुना पड़ोसियों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची और पति का अपहरण लालूनगर के गुलफाम व अन्य लोगों द्वारा कर लेने की बात बतायी.
थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर संध्या लालूनगर के एक मकान से अपहृत एजेंट को मुक्त करा लिया. वहीं पुलिस के पहुंचने के पूर्व हीं सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गये.अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त एजेंट ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि अपहरण करने के बाद मोहम्मद गुलफाम, नजमा खातून, नाजनीन तब्बसुम, अब्दुल सलाम , शेख फरियाद का पुत्र ने हाथ-पांव बांध कर पिटा. जिससे वह घायल हो गया.
क्या है मामला
एलआइसी एजेंट नजमुल होदा ने लालूनगर के मोहम्मद गुलाफाम से पांच साल के लिए छह लाख रुपया एलआइसी में फिक्स डिपोजिट कराया था. डिपोजिट रुपया तय समय सीमा में दो गुणा होने की बात कही थी. डिपोजिट राशि का भुगतान वर्ष 2014 में हो गया. उस दौरान गुलफाम को 11 लाख 25 हजार ही मिला.
जब कम राशि मिलने की बात गुलफाम ने एजेंट से पूछा,तो एजेंट ने शेयर मार्केट गिरने व प्रीमियम टूटने की बात कही. दबाव बनाकर गुलफाम ने शेष 75 हजार रूपया भी एजेंट से वसूल कर लिया. इस बीच 12 लाख और राशि की मांग करने लगा. जब एजेंट ने इससे इंकार किया,तो गुलफाम व अन्य लोगों ने सोमवार को बेलदारी कब्रिस्तान चौक के समीप से नजमुल होदा का अपहरण कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










