भूकंप के दौरान छह घंटे तक मैदान में फंसे रहे खिलाड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

सब ताना मार रहे, शिकायत की है तो अब भुगतो बेतिया : घड़ी में सोमवार की एक बजे थे. पुरुष शल्य वार्ड में भरती प्रकाश अपने बेड पर उदास बैठा था. शायद उसके मन में यही बात चल रही थी कि उसने प्रभारी मंत्री ने इलाज कराने की गुहार लगा गुनाह कर दिया. जो अब […]
विज्ञापन
सब ताना मार रहे, शिकायत की है तो अब भुगतो
बेतिया : घड़ी में सोमवार की एक बजे थे. पुरुष शल्य वार्ड में भरती प्रकाश अपने बेड पर उदास बैठा था. शायद उसके मन में यही बात चल रही थी कि उसने प्रभारी मंत्री ने इलाज कराने की गुहार लगा गुनाह कर दिया. जो अब डॉक्टर व कर्मी सब उसे आते-जाते ताना मार रहे हैं कि ‘शिकायत की है तो अब भुगतो.’ दर्द से कराहते हुए प्रकाश ने बताया कि जबसे उसने प्रभारी मंत्री से शिकायत की है तो उसके बाद से उसे न तो सुई लगायी गयी है और न ही गोली दी गयी है.
पूरी रात वह दर्द से कराह रहा था. ऑर्थोपेडिक सजर्न डॉ. रामायन सुबह आये तो एक्स-रे रिपोर्ट देखा और कहे कि अब मंत्री ही तुम्हारा इलाज करेंगे. तुम्हारा सारा कागज भेजवा कर छुट्टी कर दे रहा हूं.
कर्मी ने भी मारा ताना, बोला अब घर जाओ
प्रकाश ने बताया कि डॉक्टर के जाने के बाद कर्मी फिरोज भी आया था. फटकारते हुए बोला कि तुम्हारी अब छुट्टी है. यहां इलाज नहीं होगा, कहीं और जाओ.
नगर के पुरानी गुदरी का रहने वाला प्रकाश कुमार मार्ग दुर्घटना में घायल होकर 25 दिनों से सदर अस्पताल में भरती है. उसका इलाज नहीं हो पा रहा है. रविवार को दौरे के दौरान मंत्री से प्रकाश ने इसकी शिकायत की थी.
इनकी सुनिये
हां! मैंने प्रकाश से इलाज नहीं करने की बात कही है. उसके ऑपरेशन के लिए ऑर्थोपेडिक टेबल और कुछ यंत्र जरूरी है. तीन बार रिमांइडर पत्र भेज चुका हूं. अभी तक सामान नहीं आया. मैं कल(रविवार को मंत्री के दौरे के समय) उपस्थित रहता तो जरूर पूछता कि ऑपरेशन कैसे करूं?
डॉ. रामायन सिंह, आर्था सजर्न सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










