डीटीओ कार्यालय में मारपीट, किया हंगामा

Published at :05 Mar 2015 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
डीटीओ कार्यालय में मारपीट, किया हंगामा

बेतिया : परिवहन कार्यालय में बुधवार की शाम कम्प्यूटर ऑपरेटर व एक चाय दुकानदार के बीच मारपीट की घटना घटी. मारपीट में एक कर्मी व चाय वाला का सर फट गयी. इस घटना को लेकर डीटीओ कार्यालय में हंगामा खड़ा हो गया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामानंद कौशल,एसडीएम सुनील कुमार व नगर थानाध्यक्ष घटना स्थल […]

विज्ञापन
बेतिया : परिवहन कार्यालय में बुधवार की शाम कम्प्यूटर ऑपरेटर व एक चाय दुकानदार के बीच मारपीट की घटना घटी. मारपीट में एक कर्मी व चाय वाला का सर फट गयी. इस घटना को लेकर डीटीओ कार्यालय में हंगामा खड़ा हो गया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामानंद कौशल,एसडीएम सुनील कुमार व नगर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच गये.
लेकिन तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गये थे. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, डीटीओ कार्यालय के समीप का एक चाय दुकानदार अपना काम लेकर कार्यालय में पहुंचा था. लेकिन कर्मियों ने उसे बाद में आने की बात कही. जिस पर बात बढ़ी और मारपीट की घटना घटी. दोनों घायलों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन