तेंदुए की 123 हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :25 Feb 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
तेंदुए की 123 हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

बगहा (प. चंपारण) : तेंदुए की हड्डी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 123 हड्डियां, बाल व नाखून बरामद किये गये हैं. जानकारी के मुताबिक, रवींद्र महतो पीपरा दोन का रहनेवाला है. वह अपनी बाइक से मंगलवार को दिन में हरनाटांड़ बाजार पहुंचा, जहां उसे देहरादून से आनेवाले लोगों को […]

विज्ञापन
बगहा (प. चंपारण) : तेंदुए की हड्डी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 123 हड्डियां, बाल व नाखून बरामद किये गये हैं. जानकारी के मुताबिक, रवींद्र महतो पीपरा दोन का रहनेवाला है. वह अपनी बाइक से मंगलवार को दिन में हरनाटांड़ बाजार पहुंचा, जहां उसे देहरादून से आनेवाले लोगों को तेंदुए की हड्डी, बाल व नाखून बेचना था.
हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हड्डी किस जानवर की है. यह फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा. इस वजह से जांच के लिए हड्डी को हैदराबाद भेजा जायेगा.
हड्डी की कीमत लाखों में : अगर जब्त हड्डी तेंदुए की है, तो इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत है. कई मामलों ये करोड़ों तक भी पहुंच जाती है. उनका कहना है कि भारत में इसका बाजार नहीं है. चीन में इनकी बिक्री होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन