ट्रैक्टर पलटने से रेल परिचालन बाधित

Published at :24 Feb 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से रेल परिचालन बाधित

बेतिया : मुजफ्फपुर-गोरखपुर रेलखंड मझौलिया रेलवे गेट संख्या-70 पर गन्ना लदा ट्रैक्टर-टेलर सोमवार की सुबह पलट गया. रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर-टेलर पलटने ट्रेनों की घंटों परिचालन ठप रहा. स्थानीय रेलवे प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से रेलवे ट्रैक से ट्रैक्टर-टेलर व गन्ना को हटाया गया. जिसके बाद ट्रेनों की परिचालन शुरू हो सकी. जानकारी […]

विज्ञापन
बेतिया : मुजफ्फपुर-गोरखपुर रेलखंड मझौलिया रेलवे गेट संख्या-70 पर गन्ना लदा ट्रैक्टर-टेलर सोमवार की सुबह पलट गया. रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर-टेलर पलटने ट्रेनों की घंटों परिचालन ठप रहा.
स्थानीय रेलवे प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से रेलवे ट्रैक से ट्रैक्टर-टेलर व गन्ना को हटाया गया. जिसके बाद ट्रेनों की परिचालन शुरू हो सकी. जानकारी के अनुसार परसा गांव की ओर से गन्ना लदा ट्रैक्टर-टेलर आ रहा था. गेट संख्या-70 के पास आते ही ट्रैक्टर-टेलर का संतुलन बिगड़ गया. जिससे रेलवे ट्रैक पर ही गन्ना लदा ट्रैक्टर-टेलर पलट गया. रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर-टेलर पलटने की सूचना मिलते ही बेतिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नरकटियागंज से चल कर हाजीपुर तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा, गोरखपुर से चलकर सोनपुर तक जाने वाली 55030 सवारी गाड़ी करीब पांच घंटा रोक दी गयी. वहीं गोरखपुर से चलकर सोनपुर तक जाने वाली 55208 सवारी गाड़ी करीब 12 घंटा देरी से बेतिया स्टेशन पर पहुंची थी. जिसके कारण उसे वहीं रोक दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन