अवैध शराब को ले आक्रोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया : प्रखंड के भितहां चौक पर अवैध शराब बिक्री और घाट की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. गुस्साये ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतर कर बेतिया-बैरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. जाम की सूचना […]
विज्ञापन
बैरिया : प्रखंड के भितहां चौक पर अवैध शराब बिक्री और घाट की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया.
गुस्साये ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतर कर बेतिया-बैरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही.
जाम की सूचना पर पहुंचे बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद करीब दो घंटे के बाद जाम को खत्म कराया जा सका. सड़क पर उतरे ग्रामीण बुन्नी लाल पासवान, नन्नक चौधरी, राजकुमार चौधरी, चेतु साह, विरेन्द्र पासवान, मदन राम, अवधेश पाठक आदि ने आरोप लगाया कि प्रशासन के उदासीनता के कारण खुल्लेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है.
अवैध शराब बिक्री को लेकर हमेशा चौक पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. इस राह से आने-जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. वहीं कुछ कतिपय तत्वों ने छठ घाट की भूमि का भी अतिक्रमण कर लिया है. दोनों मामले में प्रशासन उदासीन बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










