जमीन विवाद में मारपीट, छह नामजद

Published at :14 Feb 2015 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, छह नामजद

बेतिया : निबंधन कार्यालय में जमीनी मामले को लेकर आये इलमराम चौक के सरोज कुमार उर्फ संजय कुमार को छह लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस बाबत पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में इलमराम चौक के विनोद प्रसाद, मुनीफ मियां, समीम अहमद, राजेंद्र प्रसाद, आरपी अली, नंदकिशोर […]

विज्ञापन

बेतिया : निबंधन कार्यालय में जमीनी मामले को लेकर आये इलमराम चौक के सरोज कुमार उर्फ संजय कुमार को छह लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस बाबत पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में इलमराम चौक के विनोद प्रसाद, मुनीफ मियां, समीम अहमद, राजेंद्र प्रसाद, आरपी अली, नंदकिशोर यादव को आरोपी बनाया गया है.

थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेतिया. भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल मुफस्सिल थाना के बरवत पसराईन के रामदेव महतो ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह निबंधन कार्यालय में भूमि संबंधित जानकारी लेने गया था. इसी बीच गांव के मोहन महतो, राजेश महतो, मुकेश महतो, चंदन महतो, शिवशंकर महतो, राजकिशोर महतो ने मारपीट कर घायल कर दिया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन