अवैध वसूली का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बैरिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में अवैध राशि की वसूली मामले में आरोपित महिला पर्यवेक्षिका संध्या शर्मा को चयनमुक्त कर दी गयी है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 अगस्त वर्ष 2014 के मिली अवैध वसूली की सूचना पर डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बैरिया एवं […]
विज्ञापन
बेतिया : बैरिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में अवैध राशि की वसूली मामले में आरोपित महिला पर्यवेक्षिका संध्या शर्मा को चयनमुक्त कर दी गयी है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 25 अगस्त वर्ष 2014 के मिली अवैध वसूली की सूचना पर डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बैरिया एवं थानाध्यक्ष बैरिया को बाल विकास परियोजना कार्यालय बैरिया का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया गया था. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने महिला पर्यवेक्षिका संध्या शर्मा के पास से 41090 रुपया जब्त की. इसके बाद जिलाधिकारी ने जांच दल का गठन किया.
इसमें अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया एवं एसडीपीओ बेतिया शामिल थे. टीम के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संध्या शर्मा को कार्य से अलग रखने का आदेश दिया गया था. इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी. स्पष्टीकरण का जवाब असंतोष जनक पाते हुए जिलाधिकारी ने संध्या शर्मा को चयनमुक्त करने का आदेश दिया था. उक्त आदेश के आलोक में पर्यवेक्षिका को चयन मुक्त कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










