सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Published at :11 Feb 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

बेतिया : जिले के विभिन्न मार्गो पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में एमजेके में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, वैशखवा गौरीपुर सड़क मार्ग के गैचहरी गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला एवं बाइक चालक दोनों […]

विज्ञापन
बेतिया : जिले के विभिन्न मार्गो पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में एमजेके में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, वैशखवा गौरीपुर सड़क मार्ग के गैचहरी गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला एवं बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की पहचान शिकारपुर थाना के मथुरा गांव निवासी रविंद्र पासवान की पत्नी शारदा देवी (35) के रूप में हुई है. जो सोमवार की संध्या बस से उतर कर पैदल घर जा रही थी.
वहीं, बाइक चालक की पहचान पुरुषोतमपुर थाना के परसा मरजदवा गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है.
वहीं, बेतिया बलथर मुख्य मार्ग के औरहिया चौक के समीप सोमवार की रात्रि में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के क्रम बाइक सहित चालक गड्ढ़े में जा गिरा. बाइक चालक की पहचान मुफस्सिल थाना के जैनी टोला निवासी विनोद भारती का पुत्र धर्मेद्र भारती (22) के रूप में हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन