डॉक्टर की पत्नी से 1.50 लाख छीने

Published at :10 Feb 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी से 1.50 लाख छीने

बेतिया : नगर में सोमवार की शाम एक डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने 1.50 लाख रुपये छीन लिया. घटना नगर के नाजनीन चौक के जवहरी माई स्थान के समीप करीब 4.30 घटी. पीड़िता डॉ रमेश चंद्र पवित्रन की पत्नी उमरावती देवी हैं. वह इलाहाबाद बैंक से अपने पुत्र धनंजय पवित्रन के साथ […]

विज्ञापन
बेतिया : नगर में सोमवार की शाम एक डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने 1.50 लाख रुपये छीन लिया. घटना नगर के नाजनीन चौक के जवहरी माई स्थान के समीप करीब 4.30 घटी. पीड़िता डॉ रमेश चंद्र पवित्रन की पत्नी उमरावती देवी हैं.
वह इलाहाबाद बैंक से अपने पुत्र धनंजय पवित्रन के साथ 1.50 रुपये निकाल कर रिक्शा से अपने लादू राम गोला स्थित घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनका पीछा करते हुए दो बाइक सवार लुटेरे आये और झपट्टा मार कर रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये.
उमरावती देवी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सड़क पर काफी देर तक शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग आते लुटेरे फरार हो गये. उन्होंने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी है. थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर ऐसी घटना हुई है, तो अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन