गोदरेज का करार रद्द

Published at :10 Feb 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
गोदरेज का करार रद्द

बगहा : विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद प्रसाद, कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने सोमवार को विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सब स्टेशन में फैली गंदगी को देख कर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की. कनीय अभियंता विवेक कुमार को जम कर फटकार लगाया. उन्होंने कहा कि सब स्टेशन पूरी तरह […]

विज्ञापन
बगहा : विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद प्रसाद, कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने सोमवार को विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सब स्टेशन में फैली गंदगी को देख कर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की. कनीय अभियंता विवेक कुमार को जम कर फटकार लगाया.
उन्होंने कहा कि सब स्टेशन पूरी तरह से साफ सुथरा होना चाहिए. सफाई कर्मियों को भी चेतावनी दी. पावर ग्रिड के लिए बनाये जा रहे फाउंडेशन को देखा. काम पूरा नहीं हुआ है. इसको लेकर निर्माण कराने वाले संवेदक को फटकार लगाया.
उन्होंने कहा कि यह काफी खतरनाक स्थिति है. कभी भी यहां कोई दुर्घटना हो सकती है. इस लिए काम को शीघ्र पूरा करें. लॉग बुक की जांच की. विद्युत सप्लाई के बारे में जानकारी ली. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सब स्टेशन को कम से कम 12 घंटे बिजली मिलनी चाहिए. लेकिन मात्र 9 घंटे हीं बिजली की सप्लाई होती है.
उपभोक्ता पंजी की जांच
अधिकारियों ने विद्युत कार्यालय में उपभोक्ता पंजी की जांच की. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि 25 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है. तरह-तरह का बहाना बना कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है. अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि तुरंत सभी शेष बचे उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगायें. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए.
कनीय अभियंता की जवाबदेही
जब भी कहीं तार गिरता है तो बिजली मिस्त्री विद्युत आपूर्ति बाधित कर घंटों तार जोड़ने में लगा देते हैं. इस वजह से पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है.
उपभोक्ताओं ने इस आशय की शिकायत की. इसे गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि जब भी तार गिरने व फाल्ट आदि की समस्या हो तो कनीय अभियंता के आदेश से हीं विद्युत आपूर्ति बंद की जायेगी. बिजली मिस्त्री की मनमानी नहीं चलेगी.
कर्मियों ने सुनायी व्यथा
विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत कर्मियों का एक शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला.विद्युत कर्मी अरविंद दूबे, अशोक बैठा , रामजान अली, मो शानी आदि ने बताया कि पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से बाल बच्चों का परवरिश करने में कठिनाई हो रही है. अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि तुरंत विद्युत कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाये.
गोदरेज का कॉन्ट्रैक्ट खत्म
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली के जजर्र तार एवं पोल बदलने का ठेका गोदरेज कंपनी को दिया गया था. एक वर्ष में शहर के सभी वार्ड के जजर्र हो चुके बिजली के तार और पोल बदल देना था. लेकिन एक वर्ष पूरा होने के बाद भी काम खत्म नहीं हुआ. इसको गंभीरता से लेते हुए कंपनी से किये गये करार को खत्म कर दिया गया है. गोदरेज कंपनी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. दूसरी कंपनी को काम का सर्वे करने की जवाबदेही दी गयी है.
अवैध उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान
बगहा : अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया है. सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि यहां अधिकांश लोग बगैर कनेक्शन लिये बिजली का उपयोग कर रहे हैं.
बिजली का बिल नहीं देने के कारण जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है, वे भी अवैध ढंग से बिजली का उपयोग कर रहे हैं. सभी अवैध विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चला कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कई ऐसे उपभोक्ता हैं कि कनेक्शन लिये हैं. लेकिन बिल जमा नहीं करते हैं.
बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है. फिर भी बिजली का उपयोग कर रहे हैें तो उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने बताया कि कई ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं के संबंध में भी शिकायतें मिली है कि वे घरेलू कनेक्शन लेकर व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन