रोक दी शहर की ट्रैफिक

Published at :06 Feb 2015 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
रोक दी शहर की ट्रैफिक

बेतिया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को एएसवी संघ ने बिहार बंद का आह्वान किया था. इसका शहर में भी मिला जुला असर देखने को मिला. इसके तहत स्वयं सेवकों ने स्थानीय प्रखंड परिसर से जिले के सभी प्रखंडों के एएसवी के साथ जुलूस निकाल […]

विज्ञापन
बेतिया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को एएसवी संघ ने बिहार बंद का आह्वान किया था. इसका शहर में भी मिला जुला असर देखने को मिला. इसके तहत स्वयं सेवकों ने स्थानीय प्रखंड परिसर से जिले के सभी प्रखंडों के एएसवी के साथ जुलूस निकाल नारेबाजी की तथा समाहरणालय चौक के समीप सड़क जाम कर दिया.
जिससे समाहरणालय के समीप यात्रयात बाधित हो गया और जाम लग गया. इस संबंध में सांख्यिकी सवंय सेवको संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री अपने आश्वासन को पूरा करें और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर वेतनमान का निर्धारण करें.
60 वर्ष तक कार्य करने का अधिकार मिले. मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मनोज कुमार निराला, धर्मेद्र कुमार सहित सैकड़ों एएसवी ने अपनी बातों को रखा.
एसडीएम की पहल पर हटा जाम
समाहरणालय चौके के समीप एएसवी द्वारा किये गये चक्का जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार ने स्वयं सेवकों को समझा बुझा कर जाम हटवाया.
इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने समाहरणालय के समीप धरना दिया तथा एसडीएम से मिल ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन