विकास के घर लौटते छलक पड़ीं आंखें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2015 10:50 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : विकास के घर लौटते ही सारा शहर उसको देखने के लिए उसके घर पहुंच गया है. मां चंदा देवी, दादी रामसती देवी तथा विकास की चाची रीता देवी ने अपने बेटे को पकड़ कर रोने लगी. सभी के आंखों में खुशी के आंसू थे. विकास की बहन एवं मां ने विकास को मिठाई […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : विकास के घर लौटते ही सारा शहर उसको देखने के लिए उसके घर पहुंच गया है. मां चंदा देवी, दादी रामसती देवी तथा विकास की चाची रीता देवी ने अपने बेटे को पकड़ कर रोने लगी. सभी के आंखों में खुशी के आंसू थे. विकास की बहन एवं मां ने विकास को मिठाई खिलायी. जिस दिन विकास घर से निकला था.
वह बिना खाना खाये चला गया था. विकास के घर लौटने पर उसके मित्रों ने आतिश बाजियां भी की. पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि जिस दिन से इसका अपहरण हुआ है. उस दिन से इसकी मां ने व्रत रखा हुआ है.
विकास ने घर आकर बताया कि रात भर अपराधियों ने पैदल चलाया तथा खाने को चिउड़ा-मिठ्ठा दे रहे थे. हमेशा एक जगह से दूसरे जगह पैदल चलाते रहे. घर पहुंचकर विकास ने खुद अपने हाथों से अपनी मां को खाना खिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










