भ्रूण हत्या के खिलाफ गोलबंद हुए मोहल्लेवासी

Published at :27 Jul 2013 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रूण हत्या के खिलाफ गोलबंद हुए मोहल्लेवासी

बेतियाः नगर के वार्ड सात के नोनियार मुहल्ले के चिकपट्टी मसजिद के समीप स्थित एक निजी नर्सिग होम के पास शुक्रवार को एक कन्या भ्रूण कूड़ेदान में मिला. इससे मुहल्लेवासी आक्रोशित हो गये. आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की. थाना को दिये आवेदन में नोनियार निवासी जहरूल हसन, नागेंद्र साह, नीरा […]

विज्ञापन

बेतियाः नगर के वार्ड सात के नोनियार मुहल्ले के चिकपट्टी मसजिद के समीप स्थित एक निजी नर्सिग होम के पास शुक्रवार को एक कन्या भ्रूण कूड़ेदान में मिला. इससे मुहल्लेवासी आक्रोशित हो गये. आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की.

थाना को दिये आवेदन में नोनियार निवासी जहरूल हसन, नागेंद्र साह, नीरा देवी, सरफराज अहमद, मो युनुस, शिवजीलाल, सोनू कुमार, रंजीत, पारसलाल श्रीवास्तव, मो. रसीद, सुनील कुमार, असगर अली, मो शाहिद अफरीदी, नारायण साह, रमेश कुमार साव, नंदू साह सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मुहल्ले में संचालित निजी नर्सिग होम में हमेशा भ्रूण हत्या का कार्य किया जाता है.

मुहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कूड़ेदान से मृत भ्रूण को बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन