दहेज के लिए विवाहिता को जलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 11:49 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता को अस्पताल पहुंचा कर भागे ससुरालवाले बेतिया : गौनाहा थाना क्षेत्र के अवरार पीपरा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को सुसराल वालों ने जला कर मारने का प्रयास किया गया. मामला बुधवार की रात का है. नेपाल के कलैया वार्ड 8 निवासी कन्हैया राय ने बताया कि उसने अपनी बेटी आरती की […]
विज्ञापन
पीड़िता को अस्पताल पहुंचा कर भागे ससुरालवाले
बेतिया : गौनाहा थाना क्षेत्र के अवरार पीपरा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को सुसराल वालों ने जला कर मारने का प्रयास किया गया. मामला बुधवार की रात का है. नेपाल के कलैया वार्ड 8 निवासी कन्हैया राय ने बताया कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी एक साल पहले उक्त गांव के धर्मेद्र राउत से हुई थी.
शादी के बाद से ही आरती को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इधर बुधवार की रात उस पर मिट्टी तेल छिड़क उसे जला कर मारने का प्रयास किया गया.
इसके बाद ससुराल वालों ने आरती को नरकटियागंज पीएचसी में भर्ती करा दिया. परंतु जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले लोग वहां से भाग गये. जिसके बाद आरती को सदर अस्पताल एमजेके लाया गया. वहीं पुलिस आरती के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गयी है.
झुलसे बच्चे की मौत
बेतिया. गोवर्धना थाना क्षेत्र डुमरिया निवासी सत्येंद्र राम के पांच वर्षीय पुत्र चंद्रमोहन राम की मौत इलाज के दौरान एमजेके अस्पताल में गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त बालक बुधवार की रात्रि में गरम माड़ में गिर जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया था. जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










