बेतिया में दवा व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

Published at :15 Jan 2015 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में दवा व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में दिया घटना को अंजाम बेतिया/मोतिहारी : शहर के नाजनीन चौक पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी मोहम्मद बबलू (30) को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एक गोली उनके सीने में लगी है. बबलू नया टोला के […]

विज्ञापन
दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में दिया घटना को अंजाम
बेतिया/मोतिहारी : शहर के नाजनीन चौक पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी मोहम्मद बबलू (30) को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एक गोली उनके सीने में लगी है. बबलू नया टोला के रहने वाले हैं.
घटना के बाद स्थानीय लोग व उनके ससुर उन्हें इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल ले गये. वहां से परिजन घायल को मोतिहारी स्थित रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बुधवार को उन्हें पटना रेफर कर दिया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है़ गोली स्पाइनल में फंसी हुई है़ मामले में पुलिस ने डब्लू नामक युवक को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद बबलू नाजनीन चौक पर स्थित अपनी दुकान रात करीब 10.30 बजे बंद कर बसवरिया निवासी अपने ससुर जुबैर अहमद के साथ घर जाने की तैयारी में था. तभी नाजनीन चौक की ओर से बाइक सवार अपराधी आये और बबलू के सीने में गोली मार दी.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मित्र चौक की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर एसपी सौरभ कुमार शाह मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है.
चाचा कह बुलाया, फिर दागी गोली
परिजनों ने बताया कि रंगदारी के लिए इंटरनेट के नंबर से गुलरेज के पास अपराधियों का लगातार फोन आ रहा था़ सबसे पहले 17 दिसंबर को फोन आया. इसके बाद तीन बार फोन कर रंगदारी नहीं देने पर गोली खाने को तैयार रहने की धमकी मिली़ इसकी लिखित शिकायत एसपी, डीएसपी व नगर थाना से की गयी. पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की़ ब्लड डोनर को साथ लाये थे
रामानंद कौशल अपने साथ एक ब्लड डोनर को लेकर नर्सिग होम पहुंचे थ़े उन्होंने बताया कि व्यवयासी के शरीर से काफी खून निकला है़ उसके ग्रुप का ब्लड मोतिहारी में नहीं था़ नर्सिग होम में उनके साथ आये युवक ने तीन यूनिट ब्लड दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन