अड़े रहे अतिक्रमणकारी बैरंग लौटी पुलिस

Published at :14 Jan 2015 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
अड़े रहे अतिक्रमणकारी बैरंग लौटी पुलिस

बेतिया : हाइकोर्ट के आदेश पर मनुआपुल थाना के तुनिया विसुनपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस को अतिक्रमणकारियों के हठ के आगे पीछे हटना पड़ा. मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ रामानंद कौशल, एसडीएम सुनील कुमार तुनिया विसुनपुर गांव में पहुंचे. लेकिन अतिक्रमणकारी लाठी-पट्ठा व मशाल लेकर जमीन पर डट […]

विज्ञापन
बेतिया : हाइकोर्ट के आदेश पर मनुआपुल थाना के तुनिया विसुनपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस को अतिक्रमणकारियों के हठ के आगे पीछे हटना पड़ा.
मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ रामानंद कौशल, एसडीएम सुनील कुमार तुनिया विसुनपुर गांव में पहुंचे. लेकिन अतिक्रमणकारी लाठी-पट्ठा व मशाल लेकर जमीन पर डट गये. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश अतिक्रमणकारियों को की.
लेकिन वे किसी भी पदाधिकारी के बात को सुनने को तैयार नहीं थे. काफी मशक्कत के बाद पदाधिकारियों अपने पुलिस बल के साथ वापस लौटना पड़ा. एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के लिए तुनिया गांव में वे लोग गये थे. लेकिन अतिक्रमणकारी तैयार नहीं हुए. अतिक्रमणकारियों से फिर एक बार बात होगी. मौके पर चनपटिया सीओ, मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन